रायपुर

मोपेड की ठोकर से बुजुर्ग की मौत
04-Aug-2022 6:40 PM
मोपेड की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

रायपुर, 4 अगस्त। घड़ी चौक से गांधी उद्यान की ओर जाने वाले रास्ते में बुधवार को एक दोपहिया सवार बुजुर्ग उमेश माखिजा की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मोपेड सवार ने सुबह करीब 11 बजे बुजुर्ग को पीछे से ठोकर मारा। सिर के बल गिरने की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी मोपेड चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार गाड़ी नंबर सीजी 04 एनटी 8198 के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट