रायपुर

अग्रवाल युवा मंडल ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा
03-Aug-2022 6:09 PM
अग्रवाल युवा मंडल ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

रायपुर, 3 अगस्त। राजधानी रायपुर अग्रवाल समाज की मुख्य शाखा अग्रवाल सभा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ श्रावण मास में कावड़ यात्रा का आयोजन विगत 17-18 वर्षों से करता आ रहा है इसी तारतम्य में इस वर्ष भी मंडल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया।

 मंडल अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने बताया अग्रवाल युवा मंडल रायपुर राजधानी के अग्रवाल समाज अर्थात अग्रवाल सभा की इकाई है अग्रवाल सभा के सानिध्य में मंडल समय-समय पर धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

मंडल के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के गठन से युवा वर्ग मैं अलग उत्साह देखने को मिलता है मंडल साल भर में बुजुर्गों की प्रेरणा से सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

युवा वर्ग बढ़ चढक़र उत्साहित होकर कार्यक्रम मैं हिस्सा लेकर परिवारिक माहौल में कार्यक्रमों का लुफ्त उठाता है। प्रति वर्ष अनुसार मंडल द्वारा चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबेकालोनी से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत महिला पुरूष व बच्चे  लगातार बोल बम का उद्घोष कर रहे थे।

पूरी विधि विधान से मंदिर में शिवजी की पूजा अर्चना व दुग्ध जलाभिषेक कर मंदिर पुजारी द्वारा मंडल को संकल्प दिलवाया। तत्पश्चात कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ मैं समाज के वरिष्ठ जन, समाज के अध्यक्ष, महामंत्री विजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल मनीष अग्रवाल योगी अग्रवाल कैलाश मुरारका व समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

कांवड़ यात्रा चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर समता कॉलोनी अग्रसेन चौक आमापारा लाखे नगर सुंदर नगर होते हुए  हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर महादेव घाट पहुंचे।  रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा प्रसादी पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई।

एवं  पूरे रास्ते क्रमबद्ध कांवडि़ए ओम नम:शिवाय , बोल बम के जयकारे कर रहे थे। कांवड़ यात्रा में लगभग 250 से भी अधिक संख्या में कांवडिय़े शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट