रायपुर
अजाक थाने का घेराव
03-Aug-2022 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। शहर से लगे ग्राम छछानपेरी में एक युवक को जाति सूचक गाली देने का मामला अब गरमा गया है। विशेष सामाजिक वर्ग से जुड़े लोगों ने गाली गलौज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने बुधवार को अजाक थाने का घेराव किया। करीब 500 लोगों की भीड़ लेकर पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मामले में कुछ लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए अभनपुर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। विशेष थाने में आरोपी अन्नू तारक और वेध प्रकाश के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे