रायपुर

बस संचालकों और एजेंट्स को पुलिस की सख्त हिदायत
01-Aug-2022 9:40 PM
बस संचालकों और एजेंट्स को पुलिस की सख्त हिदायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अगस्त। विगत कुछ दिनों से भाठागांव नवीन बस स्टैण्ड में एजेंटों द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। एजेंट टिकिट खरीदी को लेकर यात्रियों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट भी करते है। इसके साथ ही कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा यात्रियों तथा बस स्टैण्ड स्थित दुकान व ठेला वालों को परेशान किया जाता है।

सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी टिकरापारा अमित बेरिया द्वारा बस स्टैण्ड में बस संचालकों एवं एजेंटों की बैठक ली गई। थाना प्रभारी ने एजेंटो को सख्त हिदायत दी कि किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार व उन्हें किसी प्रकार से परेशान न किया जाए अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ बस स्टैण्ड़ की चेकिंग करते हुए असमाजिक तत्वों को भी सख्त हिदायत व समझाईश दी।


अन्य पोस्ट