रायपुर
लाभांडी में डायरिया से दो मौत
31-Jul-2022 10:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जुलाई। राजधानी से लगे लाभांडी गांव में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक युवक शामिल है। वहीं 48 अन्य लोग डायरिया से अपना इलाज करा रहे हैं। इलाके में बोर के पानी के दूषित होने के कारण डायरिया फैला है। इस सूचना के बाद नगर निगम ने टैंकर से पानी सप्लाई शुरू की है। इससे पहले गर्मी के दिनों में खरोरा के निकट माठ गांव में भी लोग डायरिया के शिकार हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे