रायपुर
21 बैच के आईएएस सहायक कलेक्टर पदस्थ
31-Jul-2022 10:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जुलाई। 2021 बैच के तीन आईएएस अफसरों को पहले दौर के प्रशिक्षण के बाद अब छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग दी गई है। ये अफसर मसुरी में पहले दौर के प्रशिक्षण पूरे कर चुके है। इसके बाद अब इन्हें छत्तीसगढ़ में परीविक्षावधि पदस्थापना दी गई है। ये सभी 15 अगस्त के बाद आएंगे। एक साल तक पदस्थापना के बाद केंद्र सरकार इनकी नियुक्ति को कन्फर्म करेगी। आदेश के मुताबिक आईएएस जयंत नाहटा को रायपुर का सहायक कलेक्टर, लक्ष्मण तिवारी को दुर्ग सहायक कलेक्टर और वासु जैन को बिलासपुर के सहायक कलेक्टर पदस्थ किया गया है। वे सीधे जिलों में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे