रायपुर

डीए के लिए 22से बेमुद्दत हड़ताल, 88 संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
31-Jul-2022 9:46 PM
डीए के लिए 22से  बेमुद्दत हड़ताल, 88 संगठनों की बैठक में बनी रणनीति

रायपुर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने रविवार शाम एक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कर्मचारी अपने हाथों में सरकार के हड़ताल के बदले वेतन कटौती का आदेश लिए हुए थे। यह रैली आज हुई एक बैठक के बाद निकाली गई। आज की बैठक में फेडरेशन से जुड़े 88 संगठनों के प्रांताध्यक्ष शामिल हुए। इसमें 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश आंदोलन की सफलता पर प्रसन्नता जताई गई। और अब डीए,एच आर ए के लिए सरकार से निर्णायक लड़ाई लड़ने का फैसला लिया गया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि 22 अगस्त से बेमुद्दत हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। जल्द ही इसकी रूपरेखा घोषित की जाएगी।


अन्य पोस्ट