रायपुर
डीए के लिए जल्द बेमुद्दत हड़ताल, 88 संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
31-Jul-2022 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई । छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने रविवार शाम एक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कर्मचारी अपने हाथों में सरकार के हड़ताल के बदले वेतन कटौती का आदेश लिए हुए थे। यह रैली आज हुई एक बैठक के बाद निकाली गई।
आज की बैठक में फेडरेशन से जुड़े 88 संगठनों के प्रांताध्यक्ष शामिल हुए। इसमें 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश आंदोलन की सफलता पर प्रसन्नता जताई गई। और अब डीए,एच आर ए के लिए सरकार से निर्णायक लड़ाई लडऩे का फैसला लिया गया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि जल्द ही बेमुद्दत हड़ताल की तिथि घोषित की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे