रायपुर

साइकिल सवार से लूटपाट
30-Jul-2022 6:26 PM
 साइकिल सवार से लूटपाट

रायपुर, 30 जुलाई। न्यू राजेंद्र नगर इलाके में सुबह के वक्त एक साइकिल सवार से लूटपाट कर तीन आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने मोबाइल फोन के साथ नगदी रकम लूट लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने बताया अरूण यादव से तीन लोगों ने लूटपाट की। अरूण सुबह छह बजे रोज की तरह अपने काम पर निकला था। साइकिल से जाते वक्त अरूण को तीन लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों में से दो लोगों ने चाकू दिखाकर धमकी चमकी की। इस दौरान उन्होंने जेब में रखे नगदी रकम दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। तीनों आरोपी लूटपाट के फौरन बाद मौके से फरार हो गए। प्रार्थी ने इस घटना के बारे में थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच पड़ताल के दौरान लूटपाट करने वालों की पहचान वासु तांडी, सन्नी और प्रकाश के रूप में हुई है।


अन्य पोस्ट