रायपुर

बारिश की वजह से सब्जियों की आवक कम, भाव आसमान पर
29-Jul-2022 6:27 PM
 बारिश की वजह से सब्जियों की आवक कम, भाव आसमान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जुलाई। प्रदेश में मानसूनी बारिश के बाद फिर से फल सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में हुई भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए खेतों के जल मग्न होने से किसानों के फसल बर्बाद हो गया। खेत मेे खड़ी फसल जादा बारिश के कारण खराब हो गए हैं। मंडियों में सब्जियों का आवक कम है। जिसके कारण जो कुछ बाजार में सब्जियां आ रही है उनके दाम आसमान छूने वाले हैं। कुछ दिन पहले फल सब्जियों के दामों में राहत मिला था,जो बरसात के मौसम में भारी बारिश की वजह से खराब हो गए । बाजार में अब सब्जियों की मारा-मारी है।

पहले जहां लोकल मार्केट में जादातर सब्जियों के दाम 30 से 40 रुपए किलो था। वहीं गुरूवार को सब्जियों के आवक कम हाने के कारण सब्जियों के थोक के दामों में 45-50 रुपए प्रति किलो का भाव राजधानी के थोक मंडियों में रहा। वही लोकल बाजार में इसकी कीमत 60-70 रूपए तक रहा है। मौसमी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं। जंहा खेक्सी के दाम 200 रूपए प्रति किलो तो मशरूम के दाम 400 से 600 रूपए तक चल रहा हैं।  स्थानीय सब्जी मंडी से  लोकल सब्जियों की आवक तो हैं। लेकिल उत्पादन कम होने से  50 फीसदी की कमी देखी जा रही है। टमाटर और दूसरे सब्जियों की आपूर्ति रायपुर, दुर्ग और महासमुंद जिले के लोकल उत्पादकों से की जा रही है ।

सब्जी के थोक विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों खेती किसानी का समय होने और प्रदेश में भारी बारिश के कारण सब्जियों का उत्पादन कम होता है। कुछ किसानों कि फसले बारिश के कारण खाराब हो गई हैँ। लिसके कारण बाजार में सब्जियों की आवक कम हो गई है। आज बाजार में फल और सब्जियों के दामों में 20 से 30 रूपए प्रति किलो बढ़ गया है। और एैसा लगभग महिने भर रहने वाला है ।

मशरूम 400-600

खेक्सी-180-200

टमाटर -20-25, हरा मिर्च -60

गोभी-60-80, लौकी - 30

खीरा-30-40, धनिया - 60

अदरक -50, लहसून-70

कटहल-40, केला-25

भिंडी-50-60, शिमला मिर्च -30

बरबटटी -50, आलू 25-30

प्याज - 30


अन्य पोस्ट