रायपुर
अगस्त में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे, 8 को सीएल लेने पर चार दिनों की मौज
29-Jul-2022 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। अगस्त का देशवासियों के लिए सबसे उल्लेखनीय होता है।इसी माह की 15 तारीख को दैश स्वतंत्र हुआ। उस दिन हम सब अवकाश के मौके पर जश्न मनाते हैं। इसके अलावा अगस्त के महीने में 9 दिन और छुट्टियां रहेंगी। उन दिनों बैंक बंद रहेंगे, इसलिए समय रहते अपने बैंक के काम निपटा लें। शासकीय कर्मचारी अधिकारी 8 तारीख को सीएल लेते हैं तो चार दिनों की छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं। 6 को शनिवार, 7 को रविवार, 8 को सीएल और 9 को मोहर्रम की सरकारी छुट्टी रहेगी। उसके अगले सप्ताह 13को सेकंड साटर्डे,14 संडे और 15 इंडिपेंडेंस डे की छुट्टी। 19 अगस्त को जन्माष्टमी, 28 शनिवार और 21रविवार यानी फिर तीन दिनों की छुट्टी। अगस्त के अंत में फिर 27,28 को अवकाश रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे