रायपुर

उरला पुलिस ने झपट्टा मार मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया
28-Jul-2022 6:20 PM
 उरला पुलिस ने झपट्टा मार मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया

रायपुर, 28 जुलाई। बुधवार को सांध्यकालीन पेट्रोलिंग के दौरान उरला पुलिस ने लूट की वारदात कर भाग रहे आरोपियों को  पकड़ा। इनके पास से लूटे गये दस हजार नगदी एवं बाइक जप्त किया गया। बीती शाम  उरला पुलिस की  टीम संध्या पेट्रोलिंग  एवं टाऊन भ्रमण पर निकली हुई थी। शाम के तकरीबन 8 बजे बुधवारी बाजार बीरगांव के पास कानूशरण अपने दोस्त के साथ पैदल सब्जी खरीदने  जा रहा था। तभी एक मोटर सायकल में चार व्यक्ति सवार होकर पीछे से आए ,पैदल जा रहे लोगो से झपट्टा मारकर मोबाइल  छीनने की कोशिश की। एक व्यक्ति द्वारा किसी तरह मोबाईल को छीनने से बचा लिया ! फिर वापस  लौट चारों बदमाश पुन: उन दोनों व्यक्तियों से मारपीट कर एक  की जेब में रखे 10,000/-रू लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही  उरला  पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच घेराबंदी कर आरोपियों में से एक सूरज टांडिया को पकड़ लिया । इससे पूछताछ के पश्चात् उसकी निशाहदेही पर  अन्य तीन सूरज साहू ,मनीष साहू, पुरूषोत्तम उर्फ पप्पू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया । इनके कब्जे से लूटे गये नगदी 10,000/-रू एवं  भागने में इस्तेमाल मोटर सायकल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से लूट के पुराने मामलों में पूछताछ की जा रही है।  थाने में प्रार्थी कानूशरण की रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को  न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है। 


अन्य पोस्ट