रायपुर

घर के बाहर युवक पर चाकू से हमला, चार दिन बाद एफआईआर
28-Jul-2022 5:55 PM
घर के बाहर युवक पर चाकू से हमला, चार दिन बाद एफआईआर

रायपुर, 28 जुलाई। टिकरापारा इलाके में एक युवक पर तीन अज्ञात लोगों ने अचानक से हमला कर दिया। जबरन गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी। तीन में से एक शख्स ने चाकू निकालकर युवक को जख्मी कर दिया। घटना के चार दिन बाद मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया। हमलावरों ने कमर के नीचे चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया टिकरापारा निवासी विष्णु निषाद के साथ अज्ञात दोपहिया सवार तीन युवको ंने मारपीट की। 24 जुलाई को विष्णु काम से घर लौटा था।


अन्य पोस्ट