रायपुर

हड़ताल से स्कूलों में ताला लगा
28-Jul-2022 3:57 PM
हड़ताल से स्कूलों में ताला लगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर,  28 जुलाई।
केंद्र सरकार के सामान देय महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता व सातवें वेतनमान को लागू करने की मांग को लेकर राज्य के कर्मचारी पांच दिनी हड़ताल पर हैं। हड़ताल से शिक्षा विभाग, तहसील कार्यालय, जनपद, पटवारी कार्यालय, उपपंजीयक कार्यालय, पर सन्नाटा पसरा हुआ है।काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं।

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे। अभनपुर बस्ती पहुंचे तो वहां गोडपारा  मिडिल स्कूल में ताला लगा हुआ मिला स्कूल पूरी तरह सन्नाटा रहा वही प्राथमिक शाला गोडपारा में पालक गण जिम्मेदारी उठाते हुए स्कूल का संचालन कर रहे हैं।
पालको में पन्नालाल सिन्हा, मुकेश विश्वकर्मा, ताम्रध्वज सेन, धनेश्वरी ध्रुव, ममता सिन्हा, लीला सिन्हा, गिरजा यादव, ने बताया कि बच्चों छोटे छोटे बच्चों का पढ़ाई व्यर्थ ना जाए इसलिए हम पालक गण बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं बच्चे प्रतिदिन क्लास आ रहे हैं साथ ही मध्यान भोजन का भी संचालन कर रहे हैं, शिक्षकों के हड़ताल के बारे में इनका कहना है इस तरह के हड़ताल से बच्चों का पढ़ाई  प्रभावित होता है

सरकार को चाहिए  कि कि कोई ठोस कदम उठाए जिससे बच्चों का पढ़ाई प्रभावित ना हो। यहां लाखों की संख्या में बेरोजगार , एम ए , बीएससी,बी एड , डी एड  कर बेरोजगार हैं जो शिक्षा  देने में सक्षम है।


अन्य पोस्ट