रायपुर

ट्रेडिंग के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार
27-Jul-2022 10:26 PM
ट्रेडिंग के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार

रायपुर में कर चुका था 89 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। देश भर में ट्रेडिंग कम्पनी में मुनाफा कमाने का लालच देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी दयानिधि पति  को गिरफ्तार कर लिया है।

दयानिधि ने  बैरन बाजार निवासी  रविशंकर दीक्षित को बनाया था अपना शिकार बनाया था। उसने रविशंकर से लगभग 89,00,000रूपये की ठगी की। दयानिधि का नहीं है कोई स्थायी ठिकाना। वह  देश भर के अलग-अलग राज्यों में लोगों को ट्रेडिंग कम्पनी में रकम लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर  अब तक  करोड़ो रूपये की ठगी कर चुका है। उसके  विरूद्ध नागपुर के थाना अंजनी में भी है धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।उस मामले में फरार है।  इस घटना के बाद से उड़ीसा एवं कोलकाता में फरारी काट रहा था। रायपुर पुलिस ने उसे  कोलकाता से गिरफ्तार किया है। दयानिधि के कब्जे से 03  मोबाईल फोन, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड जप्त किया गया है।* थाना कोतवाली में धारा 420 भादवि. अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उससे से ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रहीं है।रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की जा रही हैं।


अन्य पोस्ट