रायपुर
कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा वंदन
27-Jul-2022 10:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जाबांजों के अदम्य साहस और शौर्य से रूबरू होने के लिए निमया सेवा जतन फाउंडेशन के सदस्य गजानन टूर्स, रायपुर के सौजन्य से नुब्रा वैली, जोजिला, द्रास, कारगिल और लेह प्रवास पर हैं। निमया सेवा जतन फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मधु यादव ने बताया कि कारगिल विजय पर्व दिवस पर मंगलवार को सुबह द्रास सेक्टर के तोलोलिंग हिल स्थित वार मेमोरियल पर जाकर प्रगतिशील यादव महासंघ के निरंजन सिंह यादव सहित सुधीर परेतकर, सौ.उषा पिल्लई, श्रीमती सविता अरुण, श्रीमति मीना गंगाधर इंगलेकर, दीपक खेर, कु. पूजा सिन्हा, कुमारी संपदा चोपड़े, अनिल मुशरिफ, श्रीमती श्यामल राजेश जोशी आदि देशभक्त पर्यटकों ने शहीदों को पुष्पांजलि दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे