रायपुर
अतुल गुप्ता होंगे सेंट्रल जीएसटी के नए प्रिंसिपल कमिश्नर
27-Jul-2022 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। अतुल गुप्ता सेंट्रल जीएसटी के नए प्रिंसिपल कमिश्नर बनाए गए हैं। इससे पहले अतुल गुप्ता पहले चार साल तक रायपुर में कमिश्नर रहे चुके हैं।उनके तबादले के बाद छत्तीसगढ़ को प्रिंसिपल कमिश्नरेट पद दिया गया और प्रिंसिपल कमिश्नर बीपी महापात्रा बनकर आए थे। अब वापस अतुल गुप्ता को रायपुर लाया गया है। सेंट्रल जीएसटी ने सुप्रीटेंडेंट और इंस्पेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे