रायपुर

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
26-Jul-2022 9:46 PM
स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जुलाई।
स्कूली छात्रा को आते जाते छेड़छाड़ करने वाले अरोपी टिकेश मिश्रा को गुढ़ियारी पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।

एक छात्रा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह देवेन्द्र नगर स्थित एक स्कूल में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् है। वह 21जुलाई को स्कुल की छुट्टी होने के बाद सायकल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान वह जनता कालोनी गुढ़ियारी के स्यान सदन रोड पहुंची थी कि एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष पल्सर मोटर सायकल में सवार होकर उसके पीछे आया । उसने छात्रा को  बेईज्जत करने की नीयत से उसका हाथ बांह पकड़ा औल मोटर सायकल में सवार होकर फरार हो गया। इस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी मे धारा 354, 354क भादवि. एवं 8 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के साथ थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रार्थिया से घटना व आरोपी तथा उसके द्वारा उपयोग किये गये मोटर सायकल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की और आस-पास के लोगो से भी घटना के संबंध में पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी टिकेश मिश्रा निवासी गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त कर कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट