रायपुर
माना क्षेत्र से दो सटोरिए पकड़ाए
26-Jul-2022 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जुलाई। माना बस्ती क्षेत्र में सट्टा कारोबार को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। मौके पर आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी जब्त करने के बाद उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों की तलाशी लेने पर नगदी रकम नौ हजार रुपये भी जब्त हुए हैं।
पुलिस ने बताया इलाके में मुखबीर की सूचना मिलने पर नकटी और टेमरी क्षेत्र में गोपाल मंडल और राजेश मंडल को पकड़ा गया। मौके पर दोनों सट्टा खिलाते रंगे हाथ दबोचे गए। सट्टा लगाने की पर्ची मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लिया। इनके पास से खाईवाली की रकम जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे