रायपुर

होटल हयात में पुलिस रेड, 11 युवतियां और रायपुर के दो एजेंट गिरफ्तार
24-Jul-2022 10:39 PM
होटल हयात में पुलिस रेड, 11 युवतियां और रायपुर के दो एजेंट गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई।
होटल हयात में देह व्यापार करते युवतियों के साथ एवं 2 दलाल युवक सहित  13 गिरफ्तार किए गए हैं।

होटल हयात में देह व्यापार के दीगर शहरों से युवतियों को लाई गई थी। इसकी मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा प्वाइंटर भेजकर सौदा कराया गया था।*

प्वाइंटर के ईशारा करने पर पुलिस ने होटल में रेड किया। इस दौरान 11 युवतियों को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ के बाद इन्हें बुकिंग में लाने वाले 02 दलालों को  गिरफ्तार किया गया।    गिरफ्तार युवतियां  अलग-अलग राज्यों की निवासी हैं।इस रेड के दौरान आरोपियों से रेड  14 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 8,000 रूपए जब्त किए  गए।     देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में  धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) के तहत  अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही होटल हयात के संचालक को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।  

एक सप्ताह पहले ही होटल में रूसी नर्तकों के साथ डांस फेस्टिवल के आयोजन के विरुद्ध भी तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस दौरान होटल मैनेजमेंट ने इस तरह के आयोजन न करने का लिखित में भरोसा दिलाया था। लेकिन पखवाड़े भर के भीतर ही सेक्स कारोबार संचालित करने का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों एजेंट रायपुर के संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रविवार रात नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी सुखनंदन राठौर ने पूरी रेड कार्रवाई का ब्यौरा दिया। इन सभी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार
01.    विप्लव चौरडिया उर्फ राहुल पिता विरेन्द्र चौरड़िया उम्र 34 साल निवासी बालाघाट मध्यप्रदेश हाल पता-पंचशील नगर पचपेढ़ी नाका थाना टिकरापारा रायपुर।

02.    पंकज गोयल पिता हरिकेश दास गोयल उम्र 29 साल निवासी अवंती विहार कमल कुंज थाना तेलीबंाधा जिला रायपुर

03.  देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलायें।

अहम जानकारी
दिल्ली-3
गुजरात-1
हरियाणा-1
मुम्बई-2
पंजाब-2
छग-1
कलकत्ता-1
गिरफ्तार दलाल
छग-01
मप्र-01


अन्य पोस्ट