रायपुर
नशीली दवाओं के साथ युवक बंदी
24-Jul-2022 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जुलाई। तेलीबांधा इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है। आरोपी अपनी दोपहिया गाड़ी में टेबलेट और सीरप लेकर निकला था। संदिग्ध हालत में रोके जाने के बाद उसके पास से स्टॉक बरामद किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी जीतेंद्र तांडी संदिग्ध कारोबार में सलिप्त था। जांच के दौरान शनिवार को जब वह पकड़ा गया तब उसके पास से कोडिन फास्पेट सीरप और नाइट्रे जेन की टेबलेट पत्तियां बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे