रायपुर
सीएम गृहमंत्री से नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने हेतु करूंगा आग्रह - विकास
24-Jul-2022 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जुलाई। सडक़ पर मिले 45 लाख रूपए जमा करने वाले पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा की ईमानदारी पर सीएम भूपेश बघेल ने सलाम किया है। वहीं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। उपाध्याय ने नीलाम्बर सिन्हा को माला पहना और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सुबह का नाश्ता साथ में किया। उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से चर्चा कर नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने आग्रह करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे