रायपुर

प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर जयस्तम्भ चौक, स्टेशन रोड की 8 दुकानों से 10050 रूपये वसूला0
23-Jul-2022 5:27 PM
प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर जयस्तम्भ चौक, स्टेशन रोड की 8 दुकानों से 10050 रूपये वसूला0

रायपुर, 23 जुलाई। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जोन क्रमांक 2 के  तहत आने वाले रेल्वे स्टेशन रोड एवं जयस्तम्भ चौक में निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों, रेस्टोरेंट में डस्टबिन नहीं रखने पर एक पान दुकानदार पर 50 रूपये एवं गिरनार होटल के संचालक पर गन्दगी फैलाने पर 5000 रूपये का जुर्माना किया। जयस्तम्भ में आहूजा स्टोर पर 500 रूपये, राजेश थाली ढाबा पर 2000 रूपये,सुरुचि थाली पर 1000 रूपये,रेल्वे स्टेशन चौक के समीप मिलन होटल पर 500 रूपये,जैन अपना होटल नाश्ता पर 500 रूपये , राजाराम कृपा जलपान गृह के संचालक पर 500 रूपये का जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर वसूला। दुकानदारों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया. इस प्रकार 8 दुकानदारों से  कुल  10050 रूपये का जुर्माना किया।


अन्य पोस्ट