रायपुर

नये संसद परिसर में लगे राष्ट्रीय प्रतीक के निर्माता लक्ष्मण का सम्मान
23-Jul-2022 4:59 PM
नये संसद परिसर में लगे राष्ट्रीय प्रतीक के निर्माता लक्ष्मण का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जुलाई।
पुष्करणा कुल गौरव जयपुर निवासी लक्षमण व्यास ने  शुक्रवार  शाम श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में  पूजा अर्चना की। इस अवसर पर  रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट ने उनका सम्मान किया ।
लक्ष्मण व्यास ने नव निर्माणाधीन संसद भवन दिल्ली में 9 टन वजन के 21 फ़ीट के राष्ट्रीय प्रतीक के डिज़ाइन और निर्माण में अहम भूमिका निभाई और  पूरे भारत के 50 मूर्तिकला विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व किया।
 मुख्य ट्रस्टी  चंद्रप्रकाश व्यास ने  लक्ष्मण व्यास से समाज के युवाओं और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने का आग्रह किया। कृष्ण कुमार पुरोहित ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा हमारे बीच है।
प्रबंधक ट्रस्टी श्रीमती नीलम वोहरा ने लक्ष्मण व्यास  को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आगमन से समाज की प्रतिभाओं का उत्साह बढेगा।

इस अवसर पर  समाज के वरिष्ठ सदस्य  मदन गोपाल पुरोहित, यतीश बिस्सा, डॉ रूपल पुरोहित,  संजय पुरोहित, शुभम व्यास, श्रीमतीअंजू व्यास, श्रीमती ममता व्यास, कु शिवानी व्यास, कु अदिति व्यास, आद्यान्त राज व्यास उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट