रायपुर
बैंक खाते अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले जयपुर के तीन आरोपी गिरफतार
22-Jul-2022 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जुलाई। बैंक खाते के दस्तावेज अपडेट करने के नाम पर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाले राजस्थान के तीन ठग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों ने न्यू राजेन्द्र नगर निवासी प्रार्थी टुकराम खुंटे को अपना शिकार बनाया था।ये लोग बैंक खाते में पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर कुंटे को अपने झांसे में लिए थे। और 8,78,999/-रूपये की ठगी की थी। तीनो आरोपी मूलतः जयपुर (राजस्थान) के निवासी हैं। आरोपियों द्वारा ठगी के लिए उपयोग किये गये मोबाईल नंबर है फर्जी एवं खाते के पते है अन्य स्थानों के ये बैंक खाता में दस्तावेज अपडेट करने के नाम पर लिंक भेज कर लोगों को अपने झांसे में लेकर देश भर में ठगी करते रहे है।
इनके बैंक खातों में ठगी के लाखों रूपए के लेन-देन का हिसाब है। रायपुर पुलिस द्वारा ठगी के इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके पास से घटना से संबंधित 3 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातो में प्राप्त ठगी की रकम 3,99,000/- रूपये को होल्ड कराया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 420, 34 भादवि. के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रहीं है। रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा की जा रही है।आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर की जायेगी अग्रिम कार्यवाही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे