रायपुर
रायपुर, 22 जुलाई। शुक्रवार को विधानसभा सदन उस समय सदन हास् परिहास से भर गया जब अनुपूरक बजट की चर्चा में अजय चंद्राकर अपनी बात कह रहे थे। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि सीएम को खुश करने कांग्रेसी चीयरलीडर्स की तरह नाचते हैं। इस दौरान चंद्राकर ने दोनों हाथ हिला कर डांस का स्टेप भी दिखाया। इस दौरान उसका एक्शन देखने लायक था। मुख्यमंत्री बघेल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ताली बजा कर सीएम बघेल ने वन मोर कह कर अजय चंद्राकर से फिर वही एक्शन दिखाने कहा। इस दौरान पूरे सदन में ठहाके गूंजते रहे।
दिल्ली में सीएम की गिरफ्तारी पर विशेषाधिकार हनन की सूचना
रायपुर, 22 जुलाई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की सूचना दी है। चंद्राकर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ यह सूचना दी है।दिल्ली ई डी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन में मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी संवैधानिक संकट का मामला है।मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से प्रदेश की जनता का अपमान हुआ है । इस मामले अजय चंद्राकर ने की चर्चा की मांग की । आसंदी ने चंद्राकर के प्रस्ताव को विचाराधीन रखा है।