रायपुर
पहले ही कहा था क्रास वोटिंग होगी - अजय जिसने भी किया गलत है, हो सकती है कार्रवाई-भगत
22-Jul-2022 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। राष्ट्रपति पद चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायकों की क्रास वोटिंग पर राजनीति शुरू हो गई है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिसने भी किया गलत है। पार्टी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए था। इस पर संज्ञान लिया जा रहा है। दोनों विधायकों के नाम की जानकारी मिलने पार्टी कार्रवाई कर सकती है। इस क्रास वोटिंग पर पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस में क्रास वोटिंग होगी। पृथक से जाँच अगर कराई जाती है, तो कांग्रेस विधायकों की संख्या दो से ज्यादा निकलेगी। कांग्रेस अंतरात्मा की आवाज की बुनियाद डालने वाली पार्टी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे