रायपुर

लॉकेट मार गैंग पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा, महिला समेत नाबालिग गिरफ्तार
21-Jul-2022 7:27 PM
लॉकेट मार गैंग पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा, महिला समेत नाबालिग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जुलाई। उरला पुलिस ने गुरूवार को एक लॉकेट मार गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग में महिला चोर के साथ ही उसके सहयोगी नाबालिग को भी पकडक़र कार्रवाई की है। आरोपी महिला के पास से दोपहिया और चोरी का लॉकेट बरामद कर जेल रवानगी की कार्रवाई की है।

बुधवार की शाम करीब छह बजे बुधवारी बाजार में घटना सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती बरती है। बताया गया शाम करीब 6 बजे सनत कुमार कैवर्थ अपनी छोटी लडक़ी  को लेकर सब्जी खरीदने गया था। बेटी ने गले में सोने का लॉकेट पहन रखा था। भीड़ के दौरान किसी ने गले से भनक लगने दिए बगैर ही लॉकेट चुरा लिया। इसकी जानकारी होने पर तुरंत सनत ने बेटी के साथ आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर छानबीन तेज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इस दौरान संदेही महिला एक नाबालिग के साथ भागते हुए कैमरे में नजर आई। मोपेड सवार की पहचान करते हुए चंद घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाजार वाले हिस्से में पकड़े जाने के बाद महिला से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुमारी मानिकपुरी बताया। आरोपिया मूल रूप से गुढिय़ारी में ही रहती है। उसने बताया कि वह नाबालिग को लेकर बाजार में चोरी की नीयत से फेरी लगाती थी। जहां पर मौका मिलता था वहां गले से सोने के चेन चुराकर भाग जाते थे। बुधवारी बाजार से मामला सामने आने के बाद पहली बार उरला पुलिस ने महिला को दबोचा। पुलिस ने बताया अभी पांच हजार रुपये कीमती लॉकेट के साथ दोपहिया बरामद किया है। आगे कुछ और दूसरे मामलों में भी पूछताछ की है।


अन्य पोस्ट