रायपुर
फोन पर निर्देश मौके पर निरीक्षण
20-Jul-2022 8:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जुलाई। मोर महापौर,मोर द्वार अभियान में बुधवार को जोन 5 के खूब चंद बघेल वार्ड 68 के सांस्कृतिक भवन चंगोरा भाठा में शिविर लगाकर लोगों को आधार कार्ड, पैंशन, आयुष्मान का मनर्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र तुरंत बनाकर दिए गए। बजरंग महिला स्व सहायता समूह को 2 लाख की सहायता राशि का चेक दिया गया। मनोज कुमार वशिष्ठ निवासी चंगोरा भाठा,इनके वार्ड की गली में नाली की समस्या थी। समस्या सुनकर महापौर एजाज ढेबर ने तत्काल नाली रिपेयरिंग का काम शुरू कराया । शिविर के बाद ढेबर उस कार्य का निरीक्षण करने भी गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे