रायपुर
वेयरहाउस कर्मचारी धरने पर
19-Jul-2022 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के बैनर तले हजारों कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर एक दिनी धरना दिया। आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, चंद्रशेखर तिवारी, संजय सक्सेना, मुक्तेश्वर देवांगन, किशोर नागपुरे, और प्रदीप स्वामी ने संबोधित कर जायज मांगों को शीघ्र पूरी करने की मांग आबकारी मंत्री एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है। संघ का आरोप है कि एमडी के करीबी अधिकारी जो अवैध नियुक्ति प्राप्त हैं, वे अपनी नौकरी बचाने गुमराह कर रहे हैं। जबकि हाईकोर्ट ने 2017-18 में ही नियमितीकरण के आदेश दिए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे