रायपुर
मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी ये पांच विधेयक
19-Jul-2022 5:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई । कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार ने पांच विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी है। इनमें एक आंजनेय निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक शामिल है। इसे प्रदेश के एक पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता के परिजन संचालित करेंगे। इसके अलावा शासकीय विश्वविद्यालयों की तरह विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल भी पांच वर्ष का करने संशोधन विधेयक पेश होगा। राजस्व विभाग ने दो संशोधन विधेयकों की सूचना दी है। इनमें एक सामान्य पट्टाधारी को भूमि का मालिकाना हक देने और दूसरा आदिवासियों को अपने खेतों में खड़े पेड़ों की कटाई का अधिकार देने संबंधी भूराजस्व संशोधन विधेयक शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे