रायपुर

छत्तीसगढ़ के गृह विभाग में पृथक एन आर आई सेल गठित
18-Jul-2022 8:22 PM
छत्तीसगढ़ के गृह विभाग में पृथक एन आर आई सेल गठित

रायपुर, 18 जुलाई। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ मूल के एन आर आई से राज्य की प्रगति के लिए उनसे सुझाव लेकर क्रियान्वयन के वास्ते शासन स्तर पर पृथक एन आर आई सेल का गठन किया है। यह सेल गृह विभाग के अधीन काम करेगा। बोस्टन यूएस निवासी पल्लव शाह को समन्वयक नियुक्त किया है। वे कोरबा के मूल निवासी हैं। उनकी सेवा शर्तें पृथक से तय की जाएंगी। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के बाद राज्य स्तर पर पृथक एन आर आई सेल गठित करने वाला छत्तीसगढ़ नवगठित राज्यों में पहला है।


अन्य पोस्ट