रायपुर
सुंदर नगर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, पुलिस ने लगाया फोर्स
17-Jul-2022 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जुलाई। सुंदर नगर इलाके में रविवार को एक होटल में धर्मांतरण कराए जाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया है। बताया जा रहा है महिलाओं का दल भिलाई से आया हुआ था जिनका एक विशेष समुदाय में धर्मांतरण कराया जा रहा था। कुछ हिंदू संगठनों को यह जानकारी होने के बाद वह भी वहां पर हंगामा करने पहुंच गए।
महादेव घाट जाने वाले ओवर ब्रिज के पहले एक रेस्टोरेंट के पास मामला गरमाया रहा। करीब 100 महिलाओं की मौजूदगी में उनका धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात सामने आई है। जिसे रोकने के लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि धर्मांतरण को लेकर और इस पर उपजे विवाद पर पुलिस अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है। भिलाई से कुछ सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मांतरण के विरोधी संगठनों ने पुलिस से संपर्क किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे