रायपुर

विधायक राय के विरोध में सौ लोगों का जत्था रायपुर आ रहा
17-Jul-2022 5:01 PM
विधायक राय के विरोध में सौ लोगों का जत्था रायपुर आ रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई । 
बिलाईगढ़ के विधायक चंद्रदेव राय के विरोध में लोगों ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है।  बिलाईगढ़ से लगभग 100 की संख्या में लोग रायपुर कॉंग्रेस भवन पहुंच रहें हैं। ये लोग सीएम बघेल, प्रभारी पुनिया और अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर अपनी विधायक राय के क्रियाकलापों की जानकारी देंगे। मानसून सत्र से पहले क्षेत्र के लोगों के विरोध को देखते हुए विधायक के करीबी सकते में हैं। आज रात सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक भी होनी है।


अन्य पोस्ट