रायपुर
कल शाम सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक
16-Jul-2022 10:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। टीएस सिंहदेव के पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे के बाद उभरे घटनाक्रम के बीच सीएम बघेल ने कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें 18 तारीख को राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया के साथ बुधवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के सरकारी कामकाज और विपक्ष से निपटने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक शाम 7 बजे से सीएम हाउस में होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे