रायपुर

बघेलजी आपसे सरकार सम्हल नहीं रहा, सिंहदेव जैसा जिगर दिखाएं- मूणत
16-Jul-2022 8:11 PM
बघेलजी आपसे सरकार सम्हल नहीं रहा, सिंहदेव जैसा जिगर दिखाएं- मूणत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई।
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे के बाद पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।

मूणत ने  ट्वीट कर लिखा है कि, पद पर रहते हुए काम ना कर पाने से अच्छा है कि विभाग ही छोड़ दें। टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री का पद छोड़कर बड़ा जिगर दिखाया है। भूपेश बघेल जी आपसे भी सरकार नहीं सम्भल रही है थोड़ी हिम्मत दिखाइए।


अन्य पोस्ट