रायपुर

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की तैयारियों का जायजा लिया पर्यवेक्षक रंजन ने
16-Jul-2022 8:05 PM
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की तैयारियों का जायजा लिया पर्यवेक्षक रंजन ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आईएएस अफसर राकेश रंजन 18 जुलाई को होने वाले मतदान पर नजर रखेंगे। रंजन ने शनिवार शाम विधानसभा जाकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद, डिप्टी सीईओ शिखा राजपूत तिवारी, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट