रायपुर

मोर महापौर मोर द्वार अभियान में कोविड के टीके भी लग रहे
16-Jul-2022 6:14 PM
मोर महापौर मोर द्वार अभियान में कोविड के टीके भी लग रहे

रायपुर, 16 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार अभियान में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 41  में शिविर लगाया गया। वार्ड के  सामुदायिक भवन सेक्टर 2 में आधार कार्ड, पेंशन, परिचय पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गए। शिविर

शिविर में निशुल्क टिकाकरण की भी व्यवस्था की गई है। इसमें  सुकृति सांडिल्य, ममता नायक, ललित नायक, रीना शर्मा ने कोविड का टीका लगवाया । महिला एवम बाल विकास द्वारा कुपोषित बच्चों का आहार रेडी टू इट से कितने प्रकार के व्यंजन बनाए जा सकते है उनकी जानकारी दी जा रही है।

आयुर्वेदिक पौधों की जानकारी दी जा रही गर्भवती महिलाओं के लिए। इसी तरह से हर घर हरियाली अभियान के तहत लोगों को पौधों के साथ निशुल्क खाद वितरण किया गया। शिविर में निलेश पाठारे  मजदूर कार्ड बहुत जल्दी बनने पर महापौर  का किया धन्यवाद। शिविर में महापौर एजाज़ ढेबर, ज्ञानेश शर्मा, मधु चंद्रवंशी (पार्षद) सुंदर जोगी जितेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट