रायपुर
विधायक कालोनी भी सुरक्षित नहीं, पूर्व गृहमंत्री के घर से टीवी पार
13-Jul-2022 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई। पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकी राम कंवर के राजधानी स्थित घर से 80 हजार का सेमसंग टीवी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया।
तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि यह चोरी 26 मार्च से 5 जुलाई के बीच किसी दिन हुई। अज्ञात चोर विधायक कालोनी स्थित मकान नंबर एचडीडी 45 के किचन का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे और टीवी ले भागे। टीवी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है।घटना की रिपोर्ट उदया सोसायटी टाटीबंध निवासी सुनील अग्रवाल ने मंगलवार शाम को कराई है। पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मार्च में हुए बजट सत्र के बाद से ननकीराम इस मकान में नहीं आए थे। तब से मकान बंद था, और कोई भी आना-जाना नहीं कर रहा था। ननकीराम कंवर मंगलवार को रायपुर अपने इस मकान में आए, तो उन्हें घटना की जानकारी लगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे