रायपुर
मोबाईल, पर्स लूट करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
12-Jul-2022 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लूटपाट करने के लिए करते थे रेसिंग बाईक का इस्तेमाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई। शहर में अलग-अलग जगहों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी रेसिंग बाइक का इस्तेमाल करते हुए वारदात को अंजाम देने में लगे थे। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपियों निकेश निषाद उरला और तोरण पाल उर्फ लालू बीरगांव को गिरफ्तार करना बताया। अभियान के तहत उरला पुलिस के द्वारा मोबाईल पर्स एवं अन्य सामग्री छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों को संदेह होने के बाद दबोचा गया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनके पास से 06 नग मोबाईल फोन बरामद किया। उनके द्वारा वारदात में इस्तेमाल दोपहिया की भी जब्ती कार्रवाई की। आरोपी ग्राम सरोरा, उरला एवं अन्य क्षेत्र में मोबाईल, पर्स छीना झपटी करने के बाद से फरार हो गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे