रायपुर

कांग्रेस के मंथन से भाजपा को फायदा-रमन
12-Jul-2022 5:38 PM
कांग्रेस के मंथन से भाजपा को फायदा-रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। पूर्व सीएम  डॉ. रमन सिंह मंगलवार को दिल्ली गए हैं। वे वहां एक पारिवारिक कार्यक्रम  में  शामिल होंगे। गुजरात चुनाव को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर डॉक्टर  सिंह ने कहा कि कांग्रेस जब जब मंथन करती है पार्टी का बंटाधार होता है और  भाजपा को फायदा होता है, असम और उत्तर प्रदेश का परिणाम सबके सामने है। गुजरात में मोदी का चेहरा है, भाजपा की जीत होती है। मंत्री  भगत के बयान पर कहा, ये जनता के जनमत को भुगतना बता रहे हैं तभी तो आज देश में दो राज्यों में सिमट गए हैं।

भगत ने गुजरात चुनाव को धर्मयुद्ध और भाजपा को कौरवों की संज्ञा दी थी। भगत ने आज फिर कहा गुजरात में इस बार बदलाव अवश्य होगा। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा गुजरात में हम ही जीतेंगे। क्या रणनीति होगी इस पर आज राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बैठक है। इस बैठक के लिए पटेल, भगत, जयसिंह अग्रवाल, और शिव डहरिया दिल्ली रवाना हो गए हैं।


अन्य पोस्ट