रायपुर
मल्टीलेवल पार्किंग में बकरा काटने पर दो जेल भेजे गए
11-Jul-2022 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई। रविवार को कलेक्टोरेट चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में बकरा काटने पर पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 2.30 बजे सूचना प्राप्त हुई की ऑक्सीजोन गार्डन के बाजू में मल्टी लेवल पार्किंग के ठेकेदार मोहम्मद शोएब उर्फ शिबू एवं उसके अन्य सहकर्मियों द्वारा मल्टी लेवल मल्टी लेवल परिसर स्थित खाली जगह पर बकरे का गोश्त काटा गया है।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ पतासाजी पर मल्टी लेवल के पार्किंग की बाजू स्थित खाली सार्वजनिक जगह पर बकरा काटने एवं लोक शांति को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर 2 आरोपियों को जेल भेजा गया है। नगर निगम के द्वारा भी जाँच की जा रही है । पार्किंग ठेकेदार को परिसर के मिस्यूज़ के सम्बंध में नोटिस दिया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे