रायपुर

विधायक शर्मा ने वितरित किए पीएम योजना के पत्र, मोर महापौर मोर द्वार
09-Jul-2022 6:38 PM
विधायक शर्मा ने वितरित किए पीएम योजना के पत्र, मोर महापौर मोर द्वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत बारहवें दिन आज दो वार्ड में रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, और भीमराव अंबेडकर वार्ड में शिविर हुए। आदर्श नगर मोवा स्थित सतनाम भवन में वार्डवासी आधार, राशन,  श्रम, आयुष्मान कार्ड, आय-जाति व अन्य दस्तावेज बनवाने व सुधरवाने पहुंच रहे हैं शिविर में। रानी लक्ष्मीबाई वार्ड निवासी राजीव अग्रवाल शिविर में अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने आये और 2 मिनट में ही इनका कार्ड बन गया। इसी तरह से ज्योति पटेल शिविर में अपना मजदूर कार्ड बनवाने आयी थी कुछ ही मिनटों में कार्ड बन गया।

महापौर एजाज़ ढेबर के साथ निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य   नागभूषण राव, सुंदर जोगी, जितेंद्र अग्रवाल, सुरेश चन्नावार, अजीत कुकरेजा, रितेश त्रिपाठी, पार्षद विश्वदिनी  पांडेय, जोन 3 अध्यक्ष प्रमोद साहू, गौसिया रजिया सुल्ताना  शिविर में उपस्थित हैं।

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत विधायक सत्यनारायण शर्मा ने जवाहर साहू, मोहम्मद हैदर, लक्ष्मी साहू, निर्मला अग्रवाल, हेमंत सिक्का, रमेश साहू, किरण यादव, पुष्कर साहू, साक्षी पितवानी को विक्रय प्रमाण पत्र दिया। महापौर ढेबर ने वार्ड पार्षद के साथ स्कूटी में घूमकर सडक़ नाली की समस्याएं देखी।


अन्य पोस्ट