रायपुर
अमरनाथ में फंसे छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर
09-Jul-2022 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जुलाई। अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। दिल्ली में लाइजन अधिकारी गणेश मिश्रा को प्रमुख बनाया गया है। आपदा में फंसे तीर्थयात्री छत्तीसगढ़ सदन के हेल्पलाइन नंबर 01146156000, अथवा मोबाइल नंबर 9997060999 में संपर्क साध सकते हैं। लाइजन अधिकारी गणेश मिश्रा ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि वो जम्मू कश्मीर प्रशासन के संपर्क में हैं, और छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों के बारे में संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। प्रभावितों को यथासंभव मदद की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे