रायपुर
चोरी की 10 सायकल के साथ एक गिरफ्तार, बेचने की फिराक में था
08-Jul-2022 9:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। आजाद चौक में सस्ते दाम में सायकल बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने 10 साईकिल चोरी करना कुबुल किया। उसकी निशानदेही पर सभी साईकिल बरामद कर लिए गए हैं।
मुखबीर की सूचना पर
आजाद चौक पुलिस की टीम ने पतासाजीकर व्यक्ति को पकड़ा । पूछताछ में उसने ने अपना नाम निशांत राज यादव निवासी डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। पुलिस की पूछताछ में निशांत ने घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से अन्य 09 नग सायकल को भी चोरी करना बताया। इस पर उसके कब्जे से चोरी की कुल 10 सायकल कीमती लगभग 30,000/- रूपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे