रायपुर
रोहित को पुलिस नोटिस 12 को रायपुर बुलाया
07-Jul-2022 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जुलाई। सिविल लाइन पुलिस ने जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को रायपुर आकर बयान देने का नोटिस भेजा है। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने जी मीडिया कॉर्पोरेशन सेक्टर-16 ए नोएडा के पते पर यह नोटिस भेजा है। इसमें रोहित रंजन को 12 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होकर बयान देने कहा है। बता दें कि तीन जुलाई को प्रसारित एक खबर में रोहित रंजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को कूटरचनाकर फर्जी तरीके से तैयार करके प्रसारित किया था। उसके बाद हुई घटनाओं और प्राप्त लिखित शिकायतों के आधार पर रोहित के खिलाफ धारा 153-क, 295-क, 504, 505-1, ख, ग, 506-2, 120-बी, 467, 469, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे