रायपुर
शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले रायपुर में 16 को
06-Jul-2022 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जुलाई। देश में प्रथम बार आयोजित होने वाले 44वें शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले का आयोजन 19 जून से 28 जुलाई तक देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है। चेस ओलम्पियाड के आयोजन की शुरुआत चेन्नई में 28 जुलाई से होगी। चेस ओलम्पियाड टॉर्च रिले का आगमन स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में 16 जुलाई को होगा। आयोजन की तैयारी के संबंध में संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गइ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे