रायपुर

जयंती पर याद किए गए डॉ. मुखर्जी
06-Jul-2022 5:12 PM
जयंती पर याद किए गए डॉ. मुखर्जी

रायपुर, 6 जुलाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बुधवार को छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर  नेता प्रतिपक्षधरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल सचिव दिनेश शर्मा एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया । ---

स्वास्थ परीक्षण, रक्तदान
इधर भाजपा नेताओ ने शारदा चौक स्थित  प्रतिमा पर सुबह 10 बजे माल्यार्पण कर  रायपुर शहर जिला द्वारा एकात्म परिसर में 11 बजे श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर  प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति व शंकर नगर मंडल  द्वारा संयोजक लोकेश कावडिय़ा  सदस्य अमरजीत छाबड़ा द्वारा निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर व नि:शुल्क  चश्मा वितरण किया गया। डीडी नगर  एवं रामसागरपारा मंडल ने  रक्तदान शिविर, पुरानी बस्ती मंंडल ने गरीब बस्तीऔर भनपुरी मण्डल में पंडरी मोवा स्थित कुष्ठ बस्ती में फल वितरण किया।
 


अन्य पोस्ट