रायपुर

सोना को आयुष्मान कार्ड, देवांगन को कान की मशीन और प्रीति को ई- रिक्शा की चाबी
05-Jul-2022 10:16 PM
सोना को आयुष्मान कार्ड, देवांगन को कान की मशीन और प्रीति को ई- रिक्शा की चाबी

रायपुर, 5 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार के तहत मंगलवार को जोन 2 के इंदिरा गांधी वार्ड 27 के गुरुनानक चौक के शिविर में स वार्डवासी राशन, आधार , मजदूर, आयुष्मान कार्ड, जाति-आय प्रमाण पत्र आदि बनवाने पहुंच रहे है। गीता खवादिया, शीतल माली, लकी खवादिया, सोना बागड़ी का कुछ ही मिनट में आयुष्मान कार्ड बन गया।

देवानंद साहू निवासी मांगड़ा पारा ,उम्र 65 वर्ष इनको सुनने में दिक्कत थी। महापौर से परेशानी बताने पर महापौर ने तत्काल कान की मशीन  दी।इंदिरा गांधी वार्ड के शिविर में प्रीति यादव को लोन के माध्यम से महापौर ने ई-रिक्शा की चाबी  सौंपी।

तात्यापारा वार्ड में वार्डवासियों की मांग पर बम्लेश्वरी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर के नव निर्माण के लिए महापौर के द्वारा 2 लाख रुपये की घोषणा की गई। वार्ड 37 के शिविर मंजू श्रीवास, कमल यादव, निसार फातिमा, मासूमा आदि को श्रम कार्ड दिए गए। इसी तरह अनुसूया कामड़े, ओमेश्वरी साहू, अंजलि दुबे, सरिता साहू, अश्वनी साहू को गैस चूल्हा वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट