रायपुर
युकां ने लगाए भाजपा विरोधी पोस्टर
05-Jul-2022 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जुलाई। युवा कांग्रेस ने उदयपुर घटना के मुख्य आरोपियों का भाजपा के साथ कनेक्शन का आरोप लगाया है। मामले को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में मंगलवार को एकात्म परिसर के बाहर और घड़ी चौक पर पोस्टर लगाकर इसका विरोध किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके साथ ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे